News

11/24/2026 6:58:50 AM

*आज 24 नवंबर दिन मंगलवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....* *ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री* *मो. 8077617228*


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में माता-पिता की सलाह लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। आज किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। किसी करीबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।


वृष::आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपने जरूरी लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। कहीं बाहर जाने की योजना है तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं। दूसरों के कामों में जरूरत से ज्यादा उलझने से बचें।


मिथुन::आज अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में विरोधी आपके कामकाज को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान दें और समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। मानसिक तनाव होने पर किसी करीबी मित्र से बात कर सकते हैं।


कर्क::आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा के दम पर पुराने और रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पिछली गलतियों से सीख लेकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उस दिशा में प्रयास कर सकते हैं।


सिंह::आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है। परिवार में चल रही अनबन को धैर्य से सुलझाने की कोशिश करें। संतान की बातों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा जातकों को मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पुराने अधूरे कामों की सूची बनाकर उन्हें पूरा करने की योजना बनाएं।


कन्या::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से कारोबार करने वाले व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। छोटे भाई-बहनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। जीवनसाथी के लिए नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। माता-पिता के साथ समय बिताने से पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।


तुला::आज का दिन आर्थिक लिहाज से मजबूत रह सकता है। घर में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा कर सकते हैं। बड़ों का सम्मान बनाए रखें। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में फैसले लेते समय सूझबूझ दिखाएं।


वृश्चिक::आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। पहले से रुकी हुई योजनाओं को गति मिल सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। नौकरी में दूसरों की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है।


धनु::आज अति उत्साह में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में स्मार्ट रणनीति अपनाने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बजट बनाकर चलने से भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे।


मकर::आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय बाद परिजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामकाज में लाभ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर सलाह लेनी हो तो अनुभवी व्यक्ति से संपर्क करें। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है।


कुंभ::आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आ सकता है। सामाजिक योजनाओं को गति मिलेगी और प्रशासनिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। हालांकि पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशानी दे सकता है। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।


मीन::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग नए लोगों को अपने साथ जोड़ने में सफल हो सकते हैं। धर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को अपनी योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता के अनुसार जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies