दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर । हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पंहुचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. हर्ष सैनी और सचिव डॉ. आदित्य सैनी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक स्वयं नैतिकता का पालन करें और विद्यार्थियों को भी नैतिक शिक्षा देकर अच्छे संस्कार दें। समाज में सुधार की शुरुआत हमेशा खुद से करनी चाहिए।
शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ-साथ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक शिक्षाविद् स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी के योगदान को याद करते हुए कहा कि जिस समय इस क्षेत्र में शिक्षा के पर्याप्त संसाधन नहीं थे,उस समय उन्होंने शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज वटवृक्ष बन चुका है।
यह संस्थान क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार का बड़ा माध्यम बन रहा है।महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि हरिओम सरस्वती महाविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थान स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी के सपने को साकार कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से संस्थाएं लगातार प्रगति कर रही हैं।
प्राचार्य डॉ. मुनेन्द्र सिंह ने कहा कि छह जुलाई 2019 को डॉ. तेजवीर सिंह सैनी का निधन परिवार और संस्थान के लिए अपूरणीय क्षति थी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुणिमा पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की,जबकि कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंजली देवी ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर किया। इस दौरान डॉ. अंजली गौड़, डॉ. निशा रानी, डॉ. छवि, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. प्रदीप सैनी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अंकेश चौहान, डॉ. जयदेव कुमार, डॉ. सुरभि सागर, डॉ. सरिता चंद्र और डॉ. अंजु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies