दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात ने रविवार को रुड़की की नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने स्थानांतरित हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट का स्थान लिया है। दीपक रामचंद्र शेट का स्थानांतरण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) चमोली के पद पर हुआ है।

रुड़की में नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभालने के बाद गौरी प्रभात के सामने क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं के निस्तारण की जिम्मेदारी होगी। वहीं दीपक रामचंद्र शेट अब चमोली में सीडीओ के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies