दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को शिवाजी कॉलोनी ढंडेरा स्थित ब्राइट किड्स प्ले स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एस.एन.डी.के. ताइक्वांडो अकादमी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नारसन खंड के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 30 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान युवाओं सहित अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से अमित कुमार, एस.एन.डी.के. ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक मास्टर रविंद्र पंवार, क्षेत्रीय विकास समिति अशोक नगर के अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला, नारसन खंड के संचालक ओमपाल, कार्यवाह सिद्धार्थ, सुरेंद्र काला, पान सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, अनिल शुक्ला, कमलकांत, जितेंद्र, सभासद दिनेश नेगी, शिवाजी कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष देव सिंह सामंत एवं प्रेम चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों को जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रमाणपत्र, उपहार एवं जूस देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies