दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।श्री लक्ष्मी नारायण खाटू श्याम मंदिर सभा द्वारा लालकुर्ती स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या में देर रात तक भक्तों ने धार्मिक भजनों का आनंद लिया।भजन गायिका रश्मि पांचाल के भजनों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।उनकी शानदार धार्मिक गीतों तथा भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि भक्तजन देर रात तक बड़ी संख्या में मंदिर में मौजूद रहे।भजनों में पुरुष, महिलाएं तथा युवा जमकर घूमते नजर आए।
धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना की तथा भगवान खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।मेयर अनीता देवी अग्रवाल,राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,समाजसेवी अरविंद कश्यप तथा मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने भी धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और कहा कि प्रभु की कृपा सदैव हम सब पर बनी रहे,प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय बंसल,सचिव सुनील महावर,संयम अग्रवाल,राजकुमार,मनीष अग्रवाल,राम लखन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies