दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को रुड़की में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के विभिन्न मार्गों पर नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे शहर में गुरु भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

समूह साध-संगत के आयोजन में विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और श्री सुखमनी साहित्य सेवा सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा। दोपहर करीब दो बजे नगर कीर्तन गुरुद्वारा कलगीधर, रामनगर से प्रारंभ हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ शाम करीब 7:30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सिविल लाइंस पहुंचकर संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन के दौरान कांग्रेस नेता गौरव गोयल और प्रणय प्रताप सिंह ने भी पहुंचकर पुष्पवर्षा के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।वहीं, सिविल लाइंस में अरविंद कश्यप ने अपने प्रतिष्ठान के सामने नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के आगे चल रहे पांच प्यारों का आशीर्वाद प्राप्त किया और मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को भी प्रसाद वितरित किया गया।
नगर कीर्तन की विशेष बात यह रही कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के आगे पांच प्यारे चल रहे थे। उनके आगे सेवादार सड़क पर पुष्पवर्षा करते हुए चल रहे थे, जबकि महिला सेवादार झाड़ू लगाकर मार्ग की सफाई करती नजर आईं। सेवादारों की निस्वार्थ सेवा और श्रद्धालुओं की आस्था ने नगर कीर्तन को विशेष बना दिया।सिविल लाइंस स्थित सत्संग सभा, जादूगर रोड गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान हरमीत सिंह दुआ सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आयोजन में अमरजीत सिंह, जसमीत सिंह, गुरजोत सिंह, जतिंदर पाल सिंह, जगजीत सिंह, नवीन सिंह, नवनीत सिंह, सतबीर सिंह, जसप्रीत सिंह, सिमरजीत सिंह, मंजीत सिंह, रमिंदरजीत सिंह, कमलजीत सिंह, फतेह सिंह, कुलवंत सिंह और जोगिंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।नगर कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को याद किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies