दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मेडिकल परीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बेटी के बारे में आरोपी युवक की मां से जानकारी लेने पर उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी ओर एक टीम गठित की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को मेहवड़ पुल के पास नहर किनारे से आरोपी समीर पुत्र सद्दन निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी समीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई रमेश सैनी, एसआई माना आर्या, रविंद्र बालियान, तेजपाल और सोफिया अंसारी शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies