
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बना सकते हैं। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। किसी भी काम को पूरे जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी में मिली जिम्मेदारियों को समय पर निपटाना जरूरी होगा। अपने लक्ष्य से ध्यान न भटकने दें और जरूरी कामों में देरी करने से बचें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान बातचीत करते समय अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें। कुछ समय से अटके महत्वपूर्ण मामलों का समाधान निकल सकता है। करियर को लेकर चल रही उलझन भी कम होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई तकनीक और तरीकों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा, क्योंकि मामला कानूनी उलझन तक पहुंच सकता है। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में चल रही नाराजगी बातचीत से दूर हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और नए लोगों से संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी से किसी बात को छिपाने से बचें। पुराना आर्थिक लेनदेन परेशानी पैदा कर सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन प्रसन्नता और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। घर को सजाने-संवारने और पारिवारिक माहौल बेहतर बनाने में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से किया गया वादा पूरा करने का अवसर मिलेगा। बच्चों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। घर में किसी शुभ आयोजन के कारण व्यस्तता बनी रह सकती है। बच्चों को परिवार की परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो उसमें आगे की कार्रवाई हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलने से आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से संतुष्टि मिलेगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने अधूरे कामों को फिर से शुरू करने का प्रयास करें।

तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिवार की सहमति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। कारोबार से जुड़े लोग नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। संतान के भविष्य और करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरी और कारोबार में नए अवसर सामने आ सकते हैं, हालांकि करियर को लेकर मन में कुछ चिंता बनी रह सकती है। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। अपने काम करने के तरीके और योजनाओं पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और आकर्षक योजनाओं के झांसे में आने से बचें। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रह सकता है। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आपको समझदारी से संभालना होगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन की तैयारियों में समय बीतेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पद या करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है। व्यापार को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी या जोखिम लेने से बचें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने की संभावना है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। जरूरी कामों को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए समय पर उन्हें पूरा करें। दूसरों की मदद करने की भावना बनी रहेगी। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो परिवार का सहयोग मिल सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताने से मन को संतुष्टि मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपनी समझदारी और कार्यशैली से अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए किसी नई डील या बड़े सौदे में जल्दबाजी न करें। संपत्ति से जुड़े पुराने मामलों में हलचल बढ़ सकती है। अपने करीबी लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे लौटाने की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies