News

11/18/2026 8:00:28 PM

भ्रष्टाचार में डूबी है धामी सरकार : राजेंद्र चौधरी...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर के कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड के भ्रष्ट सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, धन सिंह रावत के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी का हस्ताक्षर अभियान दूसरे चरण में पहुंच गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान के सन्योजक डॉक्टर हरविंदर सिंह तथा महामंत्री संगठन मुन्फेत अली द्वारा पदाधिकारी को फॉर्म दिए गए ताकि अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाएं जा सकें।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान की धामी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जनता बेहाल है ।उन्होंने कहा कि इस सरकार के कई मंत्री बिना धन लिए किसी आम व्यक्ति का कोई काम नहीं कर रहे हैं उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक सहयोग करते हुए इस सरकार को आगामी चुनाव में पलटने का काम करें। 

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलीम खान प्रधान जसवीर सिंह अनिल पुंडीर प्रमुख गर्ग ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद नीरज सैनी जिला उपाध्यक्ष मदनपाल भड़ाना संजय गुड्डू पूर्व पार्षद मुस्तकीम अहमद विशाल सहगल गौरव अग्रवाल मिलन चौधरी अक्षय गौतम डॉक्टर परवेज अब्दुल कादिर विकास चौधरी प्रसून परविंदर जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies