News

11/18/2026 5:20:42 PM

ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल में खेल महोत्सव खेल 3.0 का शानदार समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा, विजेता टीमों को पदक और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव खेल 3.0 का बुधवार को उत्साह और रोमांच के बीच समापन हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया।


कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के सदस्य रिदम चौहान और महक चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भूषण तथा उप प्रधानाचार्य शिखा साहनी मौजूद रहीं। प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकशी, जी-2 रिले दौड़ और धीमी साइकिल दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।


प्रतियोगिताओं के परिणामों में वॉलीबॉल में शिवालिक गेंजेस पब्लिक स्कूल ने प्रथम, ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 ने द्वितीय और स्कॉलर्स एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में माउंट लिट्रा जी स्कूल रुड़की विजेता रहा, जबकि डीपीएस रुड़की दूसरे और जीएमएस-1 तीसरे स्थान पर रहा।


बालक वर्ग की रस्साकशी में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-1 की टीम ए प्रथम और टीम बी द्वितीय स्थान पर रही, जबकि ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 की टीम तृतीय रही। बालिका वर्ग में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-1 की टीम ए विजेता रही। ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 की टीम ए दूसरे और टीम बी तीसरे स्थान पर रही।

बालक वर्ग की जी-2 रिले दौड़ में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 की टीम ए प्रथम, द हेरिटेज ग्लोबल एकेडमी द्वितीय और ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-1 की टीम बी तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 की टीम ए ने पहला, टीम बी ने दूसरा और ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-1 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।धीमी साइकिल दौड़ के बालक वर्ग में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 प्रथम, ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 द्वितीय और ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-1 तृतीय रहा। बालिका वर्ग में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदर्श बाल निकेतन स्कूल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा।


समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भूषण ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच खेल महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को खेल भावना, एकता, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता का संदेश दिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies