News

11/18/2026 5:17:50 PM

कलियर पुलिस ने 24 घंटे में हरियाणा से बरामद कर 14 वर्षीय किशोरी को-परिजनों को सौंपा..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। पुलिस ने घर से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को 24 घंटे में हरियाणा के बल्लभगढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।


कोतवाली क्षेत्र के धनौरा निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी सोमवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की।पुलिस टीम ने किशोरी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम हरियाणा के बल्लभगढ़ पहुंची, जहां से बुधवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एएसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल विक्रम चौहान और महिला हेड कांस्टेबल वीरवती शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies