दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। हज हाउस सभागार में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों के बैंक खातों की केवाईसी की गई और उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सुविधा दी गई।

शिविर में बैंक अधिकारियों ने लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन कर खातों को अपडेट किया। साथ ही निष्क्रिय खातों को दोबारा चालू करने और नए जनधन खाते खोलने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। लोगों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देकर इनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक हर्ष कुमार गौतम ने बताया कि जिन लोगों को बैंक पहुंचने में परेशानी होती है, उनके लिए गांवों और कस्बों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने लोगों को साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
आरबीआई के उप महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने में बताया कि लोगो को शिविर के माध्यम से लोगो की जागरूक किया जा रहा है।एसबीआई की महाप्रबंधक शैलश कुमार ने कहा कि बैंक लोगों की सुविधा के लिए घर-घर जाकर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। वहीं उप महाप्रबंधक देहरादून राजीव रंजन ने बताया कि पुराने बैंक खातों की केवाईसी अपडेट कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बैंक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है। इस मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार शाह, दिनेश कुमार गुप्ता, अन्नू , निलिमा बिष्ट, देवेंद्र सिंह कुंवर, दीपक नेगी, कासिम खान, नाजिम त्यागी और फरहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies