News

11/17/2026 2:07:04 PM

मेयर अनीता अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कटवाया केक


स्वच्छता रैंकिंग में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंचाना लक्ष्य : मेयर


रुड़की। नगर निगम कॉम्प्लेक्स परिसर में मेयर अनीता अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने केक कटवाकर मेयर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर आयुक्त स्मृता पंवार और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने भी मेयर को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मेयर अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।


मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर के विकास के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में रुड़की इस बार तीसरे स्थान पर आया है। अब शहर को पहले स्थान पर पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। यह लक्ष्य सभी के सहयोग और मेहनत से ही हासिल किया जा सकता है।


जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों के रक्त की जांच करने के साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।कार्यक्रम में ललित मोहन अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, जिलाध्यक्ष  डॉ. मधु सिंह महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी, सुभाष सरीन, शुभम अग्रवाल, सावित्री मंगला, पार्षद संजीव राय, नवनीत कौशिक, अनुराग त्यागी, चांदनी, सूरज नेगी, मांगलिक, सागर सैनी, चारु चंद, रिशु वर्मा, सालिम और अमित प्रजापति सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies