गौशाला सभा चावमंडी में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, तीन आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता
रुड़की। गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गौशाला सभा चावमंडी की ओर से गौशाला परिसर में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रुड़की क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का विषय 'गाय-बछड़ा' रखा गया था। इस विषय पर बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के माध्यम से गौमाता के महत्व, भारतीय संस्कृति में उनके स्थान और गौ-संवर्धन का संदेश बेहद खूबसूरत ढंग से चित्रों में उकेरा। बच्चों की कलाकृतियों में उनकी प्रतिभा के साथ-साथ गौसेवा और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान भी नजर आया।

प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। इसमें कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को प्राइमरी, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को जूनियर तथा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को सीनियर वर्ग में शामिल किया गया। गौशाला सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं, तीनों वर्गों में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


इस अवसर पर वीरेंद्र गर्ग, अनिल गोयल, अरविंद गौतम, एचएम कपूर, मनोज गोयल, रामगोपाल, बीबी गुप्ता, संजीव गोयल, संजय गोयल, अमित गोयल, पवन सचदेवा, सुरेश आनंद, अजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनुराग गोयल, इंदर वधान, पंकज जिंदल, प्रदीप पारूथी, प्रवीण सब्बरवाल, सुबोध गुप्ता, मयंक गुप्ता, अनुज त्यागी, बृज मोहन सैनी, प्रवीण गर्ग, सुशील रावत, मनीष श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, दिव्यांशी कटियार, सीमा उपाध्याय, राधा शर्मा और साक्षी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में गौशाला सभा के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, महामंत्री प्रवीण संधू तथा सहसचिव एवं प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय सहित सभा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies