
दैनिक रुड़की
रुड़की। भारतीय सेना में जम्मू-कश्मीर में तैनात मेजर हिमांशु भटनागर ने अपना 32वां जन्मदिन बेहद अनूठे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया। प्रमोद भटनागर के सुपुत्र मेजर हिमांशु ने चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां के निवासियों के साथ केक काटा और खुशियां बांटी।
इस भावुक अवसर पर मेजर हिमांशु भटनागर ने कहा, "देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ समाज के इन लोगों के बीच आकर अपना जन्मदिन मनाना मेरे लिए बेहद गर्व और सुकून की बात है। इनके चेहरों की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।"

कार्यक्रम के दौरान उनके पिता प्रमोद भटनागर ने भी आश्रम के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद और उपेक्षित वर्ग के साथ खुशियां साझा करने से ही किसी भी उत्सव की सार्थकता सिद्ध होती है और बच्चों में सेवा के संस्कार मजबूत होते हैं।
इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने आश्रम पहुंचकर मेजर हिमांशु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु की कामना की। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूनम भटनागर, उमा भटनागर, शुभकामना भटनागर, कैप्टन किशन चंद, पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी, विशाल शर्मा, उमा बहुगुणा, केपी चंदेल, अरविंद कश्यप, सतेंद्र पची, संजय कश्यप, सुंदरलाल शर्मा, बबीता शर्मा, शिवम शर्मा, सुरेश आनंद और प्रणय प्रताप सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies