News

11/13/2026 1:02:01 PM

आईआईटी रुड़की में बीटेक के द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, गोविंद भवन में मिला शव

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। आईआईटी रुड़की में बीटेक द्वितीय वर्ष के एक 20 वर्षीय छात्र का शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना से संस्थान में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।


जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी आयुष राजोरिया पुत्र शैलेष राजोरिया आईआईटी रुड़की में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह संस्थान के गोविंद भवन छात्रावास में रहता था। बताया गया कि देर रात करीब एक बजे उसके साथी छात्र ने उसे कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। इसके बाद छात्रावास प्रबंधन और आईआईटी अधिकारियों को सूचना दी गई।


रुड़की कोतवाली पुलिस को रात 1:11 बजे गोविंद भवन में छात्र के फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्र को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।


कोतवाली पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies