News

11/12/2026 10:38:36 PM

दवाई लेने जा रहे बीमार युवक से मारपीट, 4 के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::



मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम मुण्डलाना में बीमार युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नौशाद पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम मुण्डलाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई ओसाब बीमार है और कुछ दिन पहले ही उसके अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है। 28 अक्टूबर की सुबह ओसाब घर से दवाई लेने के लिए डॉक्टर के यहां जा रहा था, इसी दौरान जब वह गांव में ताहिर के मकान के सामने से गुजर रहा था, तभी पप्पू, छोटा उर्फ दिलशाद, अफरोज और मोमीन निवासी मुण्डलाना ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने पहले कहासुनी की और फिर लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में ओसाब को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्होंने बीच-बचाव किया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने आइंदा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं घायल को सरकारी अस्पताल मंगलौर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पप्पू, छोटा उर्फ दिलशाद, अफरोज और मोमीन निवासी मुण्डलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies