News

11/12/2026 4:20:33 PM

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


दैनिक रुड़क (राहुल सक्सेन):::

दैनिक रुड़की। भाजपा नेता एवं मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में कैंपद कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न 'महामना' पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने कहा कि पंडित मालवीय को 'महामना' की उपाधि मिली थी और भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना व अखिल भारतीय हिंदू महासभा का गठन कर राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। 12 नवंबर 1946 को बनारस में देहांत होने तक उन्होंने सत्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का जीवन जिया। सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा करनी चाहिए।


पूर्व पालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक ने उनके सरल जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन व शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को अद्वितीय बताया, वहीं अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा ने उन्हें एक प्रखर शिक्षाविद, पत्रकार, अधिवक्ता और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया।


कार्यक्रम में पूर्व बार उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार गोयल, सचिन गोंड़वाल, अनुज आत्रेय, सुधीर चौधरी, राजेश वर्मा, ब्रजेश सैनी, एडवोकेट अभिनव गोयल, एडवोकेट अशोक कुमार, ऋषिपाल बर्मन, सोनू गुज्जर, एडवोकेट मुनीश कुमार व राकेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies