
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
देहरादून। प्रांतीय अध्यक्ष व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व रुड़की मंडी समिति अध्यक्ष प्रमोद जौहर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

मुलाकात के दौरान प्रमोद जौहर ने प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। विशेष रूप से रुड़की शहर एवं हरिद्वार जिले में चल रहे विकास कार्यों, व्यापारियों की समस्याओं, स्थानीय सुविधाओं और भविष्य में होने वाले विकास कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने रुड़की को विकास की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमोद जौहर को पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और आमजन तक पहुंचे। रुड़की एवं हरिद्वार जिले के विकास से जुड़े विषयों पर भी सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।
प्रमोद जौहर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। रुड़की और हरिद्वार जिले के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से हुई चर्चा सकारात्मक रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ रुड़की के व्यापारियों, आम नागरिकों और स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies