News

11/8/2026 3:18:54 PM

रोमा सैनी ने महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटे उपहार


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ब्रह्मपुर, शंकरपुरी और बेलड़ा में भाजपा महिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने महिलाओं के समूहों के बीच पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।


रोमा सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।


उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विकास, सम्मान और आत्मनिर्भरता समाज की प्रगति के लिए बेहद जरूरी है।


इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी रोमा सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ललिता, सोनिया, सोनी, माया, बबली, राजकुमारी,  पिंकी, सीमा, पूजा, सुषमा, केला, अनुराधा, सरस, कृष्णा  मौजूद रही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies