दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों को दूसरी किस्त की धनराशि जमा कराने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने इस संबंध में सूचना जारी कर सभी हज आवेदकों से निर्धारित समय के भीतर धनराशि जमा कराने की अपील की है।
हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर के तहत हज-2027 के लिए दूसरी किस्त के रूप में प्रति हज आवेदक को एक लाख पच्चीस हजार रुपये जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।हज आवेदक यह धनराशि हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और हज सुविधा एप से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में भी निर्धारित बैंक रेफरेंस नंबर के माध्यम से धनराशि जमा कराई जा सकती है।उन्होंने स्पष्ट किया है कि बैंक में धनराशि जमा कराने के बाद उसकी पे-इन-स्लिप या ऑनलाइन रसीद उत्तराखंड राज्य हज समिति, हज हाउस पिरान कलियर में अतिशीघ्र जमा कराना अनिवार्य है। निर्धारित समय तक दूसरी किस्त जमा नहीं कराने वाले आवेदकों की हज यात्रा की सीट निरस्त की जा सकती है। इसलिए सभी आवेदकों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies