News

11/6/2026 7:46:27 AM

आज 6 नवंबर दिन शुक्रवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन चुनौतियों भरा रह सकता है। कामकाज में कमी के कारण आमदनी प्रभावित हो सकती है और धन हानि की आशंका है। पुराने शत्रुओं से सतर्क रहें। आज यात्रा करने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। हालांकि, वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है और मित्रों का सहयोग मिलेगा।


वृष::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के साथ मिलकर नए कारोबार की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी शुभ समाचार के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में शांति बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


मिथुन::आज का दिन आनंदमय रह सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है।


कर्क::आज कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा के कारण थकान महसूस हो सकती है। मन में बेवजह की चिंताएं बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। काम पूरे होने में देरी हो सकती है और आर्थिक मामलों में भी मुश्किलें आ सकती हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।


सिंह::आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें।


कन्या::आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की उच्च अधिकारी सराहना कर सकते हैं। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक साबित हो सकती है।


तुला::आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। शुभ परिणाम मिलने की संभावना है और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन हानि की आशंका है और कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।


वृश्चिक::आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है। फिजूलखर्ची से बचें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। मन में बेचैनी और विचारों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। दोस्तों के साथ संबंधों में तनाव आने की आशंका है। किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


धनु::आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। घरेलू कामों में व्यस्तता बढ़ेगी और परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी बातें किसी अपने को नाराज कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यापारियों को मुनाफे के मुकाबले नुकसान अधिक हो सकता है।


मकर::आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जिस काम को शुरू करेंगे, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी करीबी व्यक्ति से नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल शांत रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिल सकती है। दवाइयां समय पर लेते रहें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।


कुंभ::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यवहार से परिवार और कार्यस्थल के लोग प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम से बड़े अधिकारी संतुष्ट हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।


मीन::आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को किसी बड़ी डील से लाभ मिलने की संभावना है। भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि धन हानि के योग भी बन रहे हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies