

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। गढ़वाल राइफल पूर्व सैनिक संगठन की ओर से रविवार को स्थापना दिवस एवं दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें गढ़वाल राइफल के शहीदों को नमन करने के साथ ही वीर नारियों का भी सम्मान किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया। गढ़वाल के पारंपरिक गीतों, नृत्य में पहाड़ की संस्कृति के रंग झलकें।
मुख्य अतिथि गजेन्द्र जोशी चेयरमैन लोक सेवा आयोग, संगठन की संयोजिका देवेश्वरी रावत, पूर्व सेंट्रल कमांडेंट ब्रिगेडियर वीएम चौधरी, वीर नारी विंग कमांडर सरिता पंवार, कर्नल मानसिंह एवं अन्य अधिकारियों ने अमर शहीद गबर सिंह रावत की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पहुंचे संगठन के अध्यक्ष आ. कैप्टन जीवानंद बुड़ाकोटी ने बताया कि गढ़वाल राइफल पूर्व सैनिक संगठन का 139वां स्थापना दिवस एवं दशहरा मिलन समारोह ढंडेरा फाटक स्थित सैनिक बैंकट हॉल में मनाया जाएगा। इसे लेकर संगठन की ओर से अशोक नगर स्थित सनराईज स्कूल में बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड लोग सेवा आयोग के अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गजेंद्र जोशी समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। इनके अलावा समारोह में कमांडेंट बीईजी सैंटर तथा ब्रिगेड से (जीआर) सीओ को भी आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष जीवानंद बुड़ाकोटी ने समस्त गढ़वाल राइफल के पूर्व सैनिकों का आह्वाहन किया कि वे गढ़वाल राइफल्स के गौरवशाली इतिहास को यादगार बनाने के लिए इसमें बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और शहीदों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें। इस अवसर पर जसपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, बलवंत सिंह , बलवंत सिंह पुंडीर, महिपाल सिंह, दिगंबर सिंह नेगी, दिगंबर सिंह रावत, कुशाल सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies