News

11/1/2026 8:10:12 AM

स्कैन करें बार कोड और बनें क्रॉस कंट्री रेस का हिस्सा, 14 नवंबर को होगा आयोजन

सोलानी पार्क से मेहवड़ पुल तक दौड़ेंगे 250 धावक, दैनिक रुड़की ने पंजीकरण के लिए जारी किया बार कोड


अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें::9917800802

9837404445

9897757557


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दैनिक रुड़की की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता इस वर्ष 14 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। सातवीं क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवाओं के लिए दैनिक रुड़की की ओर से बार कोड जारी किया गया है। युवा बार कोड स्कैन कर आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


आठ किलोमीटर की इस दौड़ प्रतियोगिता में उत्तराखंड एवं अन्य प्रदेशों के लगभग 200 से 250 धावकों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। प्रतियोगिता सोलानी पार्क रुड़की से शुरू होकर मेहवड़ पुल तक पहुंचेगी। यहां से धावक वापस सोलानी पार्क लौटेंगे।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। दैनिक रुड़की की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में हर वर्ष उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी अधिक से अधिक युवाओं से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरुष्कार के साथ अन्य उपहार भी दिए जाते हैं। शहर के गणमान्य लोग कार्यक्रम के साक्षी बनते हैं और विजेताओं को पुरस्कृत भी करते हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies