News

11/1/2026 7:31:39 AM

आज 1नवंबर दिन रविवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी जिन समस्याओं को लेकर आप परेशान थे, उनसे राहत मिलने के संकेत हैं। संतान के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप कुछ धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। हालांकि, अपने रुके हुए कामों को लेकर लापरवाही न बरतें, अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।


वृष राशि

वृष राशि वालों के प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। पहले लिया गया कर्ज आज वापस मांगा जा सकता है। कारोबार से जुड़ी कोई अटकी हुई डील फाइनल होने की संभावना है। सरकारी योजनाओं में निवेश करते समय सोच-समझकर फैसला लें।


मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों पर आज जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। इसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं और आपके व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है, वहीं परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।


कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज आर्थिक लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है और आपके प्रयासों से परिवार का नाम रोशन हो सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलने की उम्मीद है।


सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज अपनी आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी दूसरे व्यक्ति के कहने पर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। शान-शौकत की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें, वरना आर्थिक परेशानी हो सकती है। वहीं पहले दिया गया उधार वापस मिलने की संभावना है।


कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। किसी पुराने मित्र की मदद से लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। विद्यार्थियों की रुचि नए विषयों की ओर बढ़ेगी और वे कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से खुशियों का माहौल बना रह सकता है।


तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्रसन्नता लेकर आ सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। संतान के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, ऐसे में उनकी बात को भी समझने का प्रयास करें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मिलने आ सकता है। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।


धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन फलदायक रह सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से खुशी होगी। हालांकि, पहले लिया गया कर्ज आज वापस मांगा जा सकता है। आपका कोई पुराना फैसला परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में पार्टनर की सलाह पर निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।


मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। परिवार में चल रहे विवाद या तनाव से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, कुछ जरूरी खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों के मन में विदेश जाकर पढ़ाई करने का विचार आ सकता है और इस दिशा में उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं।


कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी नई संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचें, अन्यथा नौकरी पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है।


मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है, वहीं कारोबारियों को भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies