

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कैंप कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए जो ऐतिहासिक योगदान दिया है, उसे राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का विलय कराकर अखंड भारत का निर्माण किया। वहीं इंदिरा गांधी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं को सुरक्षित किया और दुश्मन देश के दो टुकड़े कर दुनिया के नक्शे पर नया इतिहास रचा।


कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि दोनों ही हस्तियां सच्चे राष्ट्रभक्त और समर्पित कांग्रेसी थीं। आज के दौर में उनके बताए पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह, मदन पाल भड़ाना, संजय गुड्डू, ओमवीर सिंह मलिक, प्रधान जसवीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राकेश कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी, जिला महामंत्री मुनफेत अली, मोहित त्यागी, उम्मेद गाजी, सुनील शर्मा, जिला प्रवक्ता अनिल पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, रिजवान अहमद, जिला सचिव नंद लाल यादव, मिंटू कुमार, बैनी प्रसाद सैनी, मनोज गिरी, मकसूद हसन, जसविंदर सिंह एडवोकेट, इस्म सिंह, अनूप शर्मा, निखिल सेठी, नितिन जिंदल, नूर आलम राजा, डॉ. इरशाद, मीर नूर हसन अंसारी, मिलिंद चौधरी, गौरव अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार, विक्रम सिंह, विकास त्यागी (मोनू) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies