News

10/31/2026 1:07:47 PM

दीपावली मिलन समारोह में आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, उद्योग जगत के लोगों ने मनाया खुशियों का पर्व

रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के आयोजन में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित एपी गर्ग मेमोरियल पार्क में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उद्योग जगत से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शानदार आतिशबाजी ने समारोह को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं मेयर अनीता ललित अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, एसडीएम दीपक रामचंद्र सेठ और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में जीएसटी विभाग से अर्जुन सिंह राणा, रामलाल, तारकेश्वर मिश्रा, संजीव त्रिपाठी और संयुक्त आयुक्त अभय पांडे शामिल हुए। इसके अलावा ईएसआईसी से नेगी, खाद्य सुरक्षा विभाग से यादव, श्रम विभाग से विपिन कुमार, पीएनबी आईआईटी से दीपिका लांबुरिया तथा सिडकुल संगठन से डॉ. हरेंद्र गर्ग, डॉ. राज अरोड़ा और डॉ. महेंद्र आहूजा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान आयोजित रंगारंग संगीत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भी विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई और कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं आतिशबाजी समारोह का मुख्य आकर्षण रही। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा और पूरा पार्क दीपावली के उल्लास से सराबोर हो गया।


इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन उद्योग जगत से जुड़े लोगों और उनके परिवारों को एक साथ आने तथा आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

एसोसिएशन के सचिव राजीव मित्तल ने कहा कि रुड़की और आसपास का लघु उद्योग क्षेत्र स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्थानीय उद्योग बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने के साथ युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। इसके साथ ही उत्पादन, व्यापार और सरकारी राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम में मुकुल गर्ग, विकास सिंघल, अजय अग्रवाल, अजय भारद्वाज, नीरज शिवा, मोहम्मद मुस्तकीम, निपुण धवन, अजय शर्मा, विभु शर्मा, नवीन अग्रवाल और नवीन गुप्ता सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।


समारोह के समापन पर एसोसिएशन की ओर से सभी उद्यमियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies