
दशहरा, करवाचौथ, होली और दीपावली का एक साथ मनाया उत्सव, सदस्यों ने गीत-संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों से सजाई शाम
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की ओर से शुक्रवार को भव्य फेस्टिवल मीट का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में दशहरा, करवाचौथ, होली और दीपावली चारों त्योहारों को एक साथ मनाते हुए सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम में सदस्यों ने चुटकुले सुनाकर सभी को खूब गुदगुदाया, वहीं शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से समारोह में रंग जमा दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक ग्रुप डांस रहा, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी, संगीत और मनोरंजन का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का संचालन गरिमा चड्ढा और अपर्णा बहुगुणा ने रोचक अंदाज में किया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल कुमार चड्ढा ने कहा कि इस तरह के आयोजन सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। रोटरी केवल सामाजिक सेवा का मंच नहीं है, बल्कि यह मित्रता, सहयोग और खुशियां बांटने का भी माध्यम है।

वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन अचल मित्तल ने कहा कि रोटरी परिवार की असली ताकत उसकी एकजुटता और आपसी अपनापन है। वरिष्ठ रोटेरियन विजय कुमार ने कहा कि क्लब की ऐसी पारिवारिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आपसी भाईचारे को बढ़ावा देती हैं।इस अवसर पर पीके गुप्ता, अचल मित्तल, विजय कुमार, रजत अग्रवाल, दिनेश खत्री, दिनेश सिंह पवार, विपुल सिलवाल, आदर्श कपानिया, दीपक अग्रवाल, देवेश भीमसरिया, पदम कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सचिव सतीश गर्ग और दीपक शर्मा मौजूद रहे।
महिला सदस्यों में अंजू कुमार, विजया खत्री, वंदना मित्तल, सारिका अग्रवाल, कमलेश पवार, मेघा अग्रवाल, मोनिका कपानिया, पुष्पा गौतम, हेम शर्मा, सुनीता शर्मा, साक्षी भीमसरिया, अपर्णा सिलवाल, नीलम गर्ग और अंकिता गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त रजत गुप्ता, केतन, देव, त्रिशिका, अरिका और मिहिका ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। क्लब की ओर से सभी सदस्यों और उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies