News

10/30/2026 5:51:38 PM

गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होने पर हरिद्वार के गन्ना किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने गन्ना मंत्री का जताया आभार

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य में अवस्थित चीनी मिलों के पेराई सत्र 2026-27 के लिए कृषक हित में गन्ना सुरक्षण आदेश जारी किए जाने पर जनपद हरिद्वार के समस्त गन्ना कृषकों, कृषक प्रतिनिधियों, गन्ना समितियों के अध्यक्षों एवं संचालक गणों की ओर से माननीय गन्ना मंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं गन्ना विकास विभाग का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होना प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। इससे किसानों को अपने गन्ने की आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था मिलेगी तथा आगामी पेराई सत्र में गन्ना किसानों को लाभ पहुंचेगा। सरकार द्वारा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समय पर गन्ना सुरक्षण आदेश जारी किया जाना किसान हितैषी सोच एवं सकारात्मक कार्यशैली को दर्शाता है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं गन्ना विकास विभाग लगातार गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए जनपद हरिद्वार के समस्त गन्ना किसान एवं सहकारी गन्ना समितियों के प्रतिनिधि माननीय गन्ना मंत्री एवं विभाग के आभारी हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies