News

10/29/2026 8:30:20 PM

करवाचौथ पर नहीं हुए चांद के दीदार, महिलाओं ने मंदिरों में पूजा कर खोला व्रत

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। करवाचौथ पर सुबह से हो रही बारिश के कारण सुहागिन महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पाए। दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश के चलते रात को भी आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में महिलाओं ने मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के बाद अपना व्रत खोला।


करवाचौथ को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह बना हुआ था। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार था, लेकिन बारिश और बादलों के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं दिया।


शाम होते ही मंदिरों में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत खोला। वहीं, कई महिलाओं ने तकनीक का सहारा लेते हुए उन क्षेत्रों में रहने वाले अपने परिचितों और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल किया, जहां बारिश नहीं हो रही थी और चांद दिखाई दे रहा था। वीडियो कॉल के माध्यम से चांद के दर्शन कर महिलाओं ने अपना व्रत खोला।बारिश के बावजूद महिलाओं में करवाचौथ को लेकर आस्था और श्रद्धा बनी रही। महिलाओं ने परंपराओं का निर्वहन करते हुए पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies