सचिन गुप्ता और सिकंदर हयात गदबड़ ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी, ‘याद-ए-अब्दुल हकीम’ के नाम से होगा आयोजन
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। अंजुमन इर्तक़ा-ए-अदब रुड़की की ओर से 14 नवंबर को अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम प्रांगण, सिविल लाइंस में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम रात आठ बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को ‘याद-ए-अब्दुल हकीम’ नाम दिया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संस्था के मुख्य संरक्षक सचिन गुप्ता और संस्था के महासचिव सिकंदर हयात गदबड़ ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मुशायरे में देशभर के प्रसिद्ध शायर और कवि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शायरी और कविता के माध्यम से साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही श्रोताओं को बेहतरीन रचनाएं सुनने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूजा गुप्ता करेंगी, जबकि ई. मुजीब मलिक अध्यक्षता करेंगे। मुख्य संरक्षक सचिन गुप्ता हैं। कार्यक्रम में मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति, कलियर विधायक फुरकान अहमद, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और भगवानपुर विधायक ममता राकेश सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
मुशायरे में इकबाल अशहर, रियाज सागर, अज्म शाकिरी, अल्ताफ जिया, खुर्शीद हैदर, फखरी मेर्थी, मोहन मुंतजिर, राधिका मित्तल, इस्माइल नजर, वसीम राजपुरी, इमरान फैज, मोनिका मंतशा, महमूद असर, मनोज शाश्वत और साहिल माधोपुरी सहित कई नामचीन शायर एवं कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में परिवारों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की गई है। निमंत्रण पत्र को प्रवेश पास के रूप में मान्य किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में सैय्यद सना-उल-हक, वसीम अकरम, चांद खान, हाजी जमीर अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies