News

10/28/2026 4:49:58 PM

रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 250 अधिवक्ताओं ने कराई आंखों की जांच

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के सहयोग से सिविल कोर्ट रुड़की के बार कक्ष में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य धवन ने अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की आंखों की जांच की। शिविर में लगभग 250 अधिवक्ताओं ने अपनी आंखों की जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया।


शिविर का उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं न्यायालय के कर्मचारियों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान करना रहा। इस दौरान चिकित्सक ने आंखों की देखभाल और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।


इस अवसर पर रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा, सचिव मनोज चौधरी, उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य राव मुनफैत अली, पूर्व सचिव राव नावेद, धीरेन्द्र पाल सिंह, संजय काम्बोज, रोहित चौहान, विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, मनोज राणा, सुनील सैनी, ब्रजभूषण सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies