News

10/28/2026 2:31:05 PM

हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सिफारिश भी नहीं आएगी काम सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा 250 के करीब पहुंचा, चालानी कार्रवाई के साथ चलेगा जागरूकता अभियान


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

हरिद्वार। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही मौतों को देखते हुए हरिद्वार यातायात पुलिस अब सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। हरिद्वार यातायात पुलिस के सीओ बिपेंद्र सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी।

सीओ बिपेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या करीब 250 तक पहुंच गई है। सड़क हादसों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत होना चिंता का विषय है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ाने की तैयारी की है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

सिफारिश से नहीं बचेंगे नियम तोड़ने वाले

यातायात पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। यातायात नियम सभी के लिए समान हैं और उनका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक करेगी। यातायात पुलिस का मानना है कि नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies