News

10/27/2026 3:44:59 PM

हत्या के प्रयास में फरार आरोपी गिरफ्तार-जसावाला में युवक पर की थी फायरिंग....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। जसावाला गांव में युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बीती 23 सितंबर को जसावाला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सूरज उर्फ बिल्ल और उसके साथियों ने एकराय होकर उसके बेटे सचिन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए सागर गिरि पुत्र श्रवण गिरि निवासी दौलतपुर थाना बहादराबाद को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।टीम में धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सैनी, कांस्टेबल सुनील चौहान, विकास त्यागी और राजेंद्र वर्मा शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies