
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रुड़की ब्लॉक के अंतर्गत भगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी ने तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि चार सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा के कैंप कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।

क्षेत्र में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त करीब 20 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा के पति एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शहजाद अली ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ऐसे जनप्रतिनिधियों को आगे देखना चाहती है, जो धरातल पर विकास कार्य कराकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। जनता की अपेक्षा है कि क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले नेतृत्व को आगे बढ़ने का अवसर मिले, ताकि गांवों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान परशुराम पुंडीर, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, नसीम प्रधान, साजिद अली, शौकीन, जलालपुर के बीडीसी सदस्य जियाउल हक, सुबोध शर्मा, कैप्टन शनेश्वर सिंह, अनुज, मोहन सिंह, कृपाल सिंह तथा प्रदेश मंत्री अफजल अली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies