News

10/24/2026 9:15:28 PM

रुड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना; बोले—अब देश से भाजपा को जाना होगा

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। पुरानी तहसील स्थित कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप के आवास पर शनिवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पहुंचे। यहां उन्होंने प्रणय प्रताप के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और प्रणय प्रताप तथा उनके सुपुत्र के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही युवाओं के पास रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता को केवल धोखा देने का काम कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वक्त आ चुका है कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश से भाजपा की विदाई होनी चाहिए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि जिन लोगों को जेल में होना चाहिए था, उन्हें भाजपा ने राजगद्दी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

हरीश रावत के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड, महिला सुरक्षा और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies