News

10/22/2026 5:43:58 PM

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार-पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 21 अक्टूबर को एक नाबालिग किशोरी थाने पहुंची और एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने तथा वीडियो बनाने का आरोप लगाया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी साहिल पुत्र इसराइल निवासी इमाम साहब रोड पिरान कलियर को धनौरी रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।टीम में धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सैनी और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies