News

10/22/2026 11:45:49 AM

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार-किशोरी सकुशल बरामद-पॉक्सो की धाराएं बढ़ाकर आरोपी को भेजा जेल...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी को सकुशल बरामद कर बाल संरक्षण में भेज दिया,जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 29 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को रुपिन (29) पुत्र चंद्रसिंह निवासी ग्राम आमखेड़ी कोतवाली मंगलौर बहला-फुसलाकर ले गया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की थी।टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए सुराग जुटाए और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को खेलड़ी तिराहे से हिरासत में लेकर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी को जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश करने के बाद संरक्षण में भेज दिया गया। वहीं मामले में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं बढ़ाकर आरोपी को जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सैनी, कांस्टेबल प्रदीप सिंह और पीआरडी महिला ममता शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies