News

10/19/2026 5:10:15 PM

रुड़की में शुरू हुआ 18 डाउनटाउन रेस्टोरेंट एंड पूल, उमेश शर्मा ने किया उद्घाटन

खानपान से लेकर पारिवारिक समारोहों तक की मिलेगी सुविधा, शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों के साथ स्विमिंग पूल भी आकर्षण

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। शहर में खानपान और मनोरंजन के शौकीनों के लिए गंगनहर रोड स्थित 18 डाउनटाउन रेस्टोरेंट एंड पूल की शुरुआत हो गई है। खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान संचालक आयुष सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


18 डाउनटाउन रेस्टोरेंट एंड पूल में लोगों को शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों के साथ स्विमिंग पूल की सुविधा भी मिलेगी। प्रतिष्ठान को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के अलावा विभिन्न सामाजिक और निजी आयोजनों के लिए तैयार किया गया है।उद्घाटन अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ने रेस्टोरेंट संचालक आयुष सैनी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के नए प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को खानपान और मनोरंजन के बेहतर विकल्प मिलते हैं। ऐसे प्रतिष्ठान स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने में भी सहायक होते हैं।


रेस्टोरेंट संचालक आयुष सैनी ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर खानपान, आकर्षक माहौल और विभिन्न आयोजनों की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यहां जन्मदिन की पार्टी, पारिवारिक समारोह, हल्दी-मेहंदी, वर्षगांठ, कॉकटेल पार्टी और व्यावसायिक बैठकों सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट को लोगों की जरूरतों और विशेष अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

18 डाउनटाउन रेस्टोरेंट एंड पूल गंगनहर रोड पर रुड़की से मंगलौर की ओर असफनगर में ईएप्रो कार्यालय के नजदीक स्थित है। रेस्टोरेंट में आयोजन और बुकिंग से संबंधित जानकारी के लिए 8968344701 पर संपर्क किया जा सकता है।रेस्टोरेंट के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को खानपान, पारिवारिक समारोहों और अन्य आयोजनों के लिए एक नया विकल्प मिला है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies