News

10/19/2026 12:51:40 PM

ऑपरेशन स्माइल: दरगाह क्षेत्र से लापता तीन साल का बच्चा पुलिस ने माता-पिता को सौंपा-परिजनों ने जताया आभार...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह क्षेत्र से लापता हुए तीन साल के बच्चे को पुलिस ने तलाश कर सकुशल उसके माता-पिता से मिला दिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने कलियर पुलिस का आभार जताया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा एतमाल निवासी आमिर खान ने सूचना दी कि उसका तीन साल का बेटा मोहम्मद शेख दरगाह क्षेत्र से लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। दरगाह और आसपास के क्षेत्र में लाउडस्पीकर से बच्चे के बारे में जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने परिजनों की ओर से दिए गए फोटो के आधार पर तलाश की। इस दौरान दरगाह क्षेत्र में एक बच्चा अकेला घूमता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर कोतवाली पहुंचाया और चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष पेश किया। इसके बाद बच्चे के माता-पिता को सूचना देकर थाने बुलाया गया। पहचान होने पर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।बच्चे के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार अली, जयप्रकाश,महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies