News

10/18/2026 4:24:56 PM

मां मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन

नवरात्र में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे मोहल्ले में बना उत्सव का माहौल


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। मां मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति गीतों की धुन पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं की भी सुंदर झलक देखने को मिली।


कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मां मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्र के दौरान कुछ नया और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इससे पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल बनता है और स्थानीय लोगों को एक साथ मिलकर धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।


श्रद्धालुओं ने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक गतिविधियों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहता है। डांडिया और गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक एकता और आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं।


इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जैन परिवार, मंदिर प्रबंधक अनुज कुमार जैन, नवीन कुमार जैन और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही मां मनकामेश्वरी दुर्गा से सभी परिवारों में सुख-समृद्धि बनाए रखने और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में एडवोकेट आशीष पंडित, अनुज आत्र्ये, सुधीर चौधरी, सचिन गोंडवाल, मंदिर ट्रस्टी एवं आयोजक अनुज कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, सुधीर शर्मा, संजय सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies