
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित (45) पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम बजौट थाना प्रतापपुर जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया है। आरोपी ने बताया कि वह दो-तीन दिन पहले कलियर घूमने आया था। वह नशे का आदी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।टीम में कांस्टेबल परवेज और कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies