News

10/17/2026 5:29:10 PM

देवभूमि आदर्श सोसाइटी की रामलीला में उमड़ा रामभक्तों का हुजूम

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की।देवभूमि आदर्श सोसाइटी द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय भव्य रामलीला मंचन के नौवें दिन रामभक्तों का भारी हुजूम उमड़ा।नौवें दिन की लीला में कलाकारों द्वारा 'समुद्र पर रामसेतु निर्माण' और 'अंगद-रावण संवाद' के प्रसंगों का अत्यंत जीवंत और भव्य मंचन किया गया,जिसे देख पंडाल में मौजूद दर्शक भावविभोर हो गए।मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मेयर गौरव गोयल और भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने आचार्य के सानिध्य में भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व महाआरती कर किया।रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामायण का मूल संदेश जन-जन में आपसी प्रेम,सद्भावना का प्रसार करना और समाज से जातीय विभाजन का अंत करना है।प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी है।विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप ने कहा कि प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र का प्रचार-प्रसार करना वास्तव में सनातन धर्म की सेवा और उसका प्रचार करने जैसा है।इस तरह के धार्मिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़े रखते हैं।वार्ड पार्षद एवं रामलीला संचालक सचिन कश्यप ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि देवभूमि आदर्श सोसाइटी पिछले आठ वर्षों से निरंतर राम सेवाभाव से सनातन धर्म की सेवा कर रही है।उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पूरी समिति और सोसाइटी के सदस्यों की सराहना की।।रामलीला समिति के अध्यक्ष आदित्य तोमर और कोषाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि इस वर्ष ग्यारह दिवसीय रामलीला के मंचन को लेकर सभी सोसाइटी सदस्यों और रामभक्तों में अभूतपूर्व हर्ष और उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीराज कश्यप,राजेश,चौधरी मयंक,आशीष कश्यप,प्रदीप चौहान,निखिल वर्मा,प्रदीप,अभिषेक,अनमोल,अंकित जी,मयंक कुमार,अनुज सैनी,विपिन सहित देवभूमि आदर्श सोसाइटी के तमाम पदाधिकारी, सदस्यगण मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies