दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। दरगाह क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दुकानदारों ने सफाई कार्य में बाधा डालते हुए कूड़ा वाहन की चाबी निकाल ली और एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सफाई कर्मचारी रजब अली के अनुसार वह शुक्रवार सुबह साथियों के साथ दरगाह के पहाड़ी गेट के पास तालाब किनारे सड़क की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ दुकानदारों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। एक युवक कूड़ा वाहन पर चढ़ गया और वाहन की चाबी निकाल ली। कर्मचारी को कूड़ा वाहन से गिराने का प्रयास भी किया गया।
सूचना पर सफाई सुपरवाइजर राव सिकंदर और अफजाल अली अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरगाह प्रबंधक एवं तहसीलदार विकास अवस्थी को घटना की जानकारी दी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies