
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुड़की के कक्षा 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अभिजीत सिंह ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का गौरव बढ़ाया।
यह प्रतियोगिता बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अभिजीत सिंह ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं उत्कृष्ट चित्रकला कौशल का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक चंद्रा एवं प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने अभिजीत सिंह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ उनकी प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने तथा उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय परिवार ने अभिजीत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies