
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने मंगलवार को रहमतपुर रोड पर कोर कॉलेज मार्ग पर करीब 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया और मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बताया कि रहमतपुर गांव में कोर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर दक्षिण दिशा में पानी की निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई थी। बारिश के दौरान जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्राम प्रधान और ग्रामीण लंबे समय से यहां पुलिया निर्माण की मांग कर रहे थे। समस्या को देखते हुए पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।उन्होंने बताया कि मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल में भी करीब 50 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।इस दौरान हाजी सईद हसन, नसीम प्रधान, मांगेराम, बंटू गिरी, सरून गिरी, मनीष कश्यप, सतेंद्र गिरी, प्रवीण गिरी, दिलशाद अली, अब्बास अली, लियाकत मिस्त्री, इस्लाम, अंकुर, आदेश प्रधान, अय्यूब, नसीबु ठेकेदार, मुंतयाज अली, इसरार, आलम, सुरेंद्र कुमार, बिजेंद्र, रामचंद्र, भूरा, सगीर, शहजाद, असलम ठेकेदार और सुलेमान हक्कानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies