दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोमवार को पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड तीन के सभासद नाजिम त्यागी ने रोशनाबाद स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भगवानपुर, इमलीखेड़ा और पिरान कलियर नगर पंचायत के सभासद भी उनके साथ मौजूद रहे।

जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी। 12 अक्टूबर को नामांकन, 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 14 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। इसके बाद 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।
मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। नाजिम त्यागी के नामांकन के साथ ही जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद, सभासद राशीद, जावेद साबरी,अमजद, दानिश साबरी, मो. दिलबाग, सभासद जीनत, गुलफाम साबरी और शहजाद अली,राशिद अली, रहीस अहमद समेत इमलीखेड़ा के कई सभासद मौजूद रहें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies