News

10/11/2026 6:11:20 PM

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क पाठ्य सामग्री

बोले::अच्छी तालीम से संवरेगा बच्चों का भविष्य, नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। सत्ती मोहल्ला स्थित मखदूम बख्श जूनियर स्कूल में पूर्व मेयर गौरव गोयल की ओर से सैकड़ों विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में आगे बढ़ने और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। अच्छी तालीम हासिल कर विद्यार्थी तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब बच्चे शिक्षित होंगे तो उनके परिवार के साथ ही पूरा समाज भी प्रगति करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के महत्व को समझने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद शमशाद ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का उनका प्रयास सराहनीय है। इस तरह के प्रयासों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर आबिद हुसैन, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, मोहम्मद इंतजार, मोहम्मद नोमान, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद उवैस, नजमा, सामिया, शाजिया, इकरा, रियाज अहमद, कारी यूनुस, हाफिज नसीम, मोहम्मद जावेद और मौलाना इफ्तिखार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies