
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा हरिद्वार यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाना और युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 51 यूनिट रक्तदान किया।

प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. एस. के. गुप्ता ने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए स्वस्थ लोगों से रक्तदान की अपील की। वहीं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पी. के. गुप्ता ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। क्लब अध्यक्ष रो. अनिल कुमार चड्ढा और वरिष्ठ सदस्य रो. अचल मित्तल ने कहा कि क्लब समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर है और रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन व सहयोगियों का आभार जताया।

शिविर में सेक्रेटरी रो. सतीश गर्ग, कोषाध्यक्ष रो. सुमित अग्रवाल, रो. विपुल सिलवाल, गरिमा चड्ढा, मेघा अग्रवाल, अपर्णा बहुगुणा तथा सिविल अस्पताल से डॉ. वैभव भारती, पवन कश्यप, रेचल, वीरेंद्र रावत और रजनी आर्य उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies