News

10/7/2026 7:48:18 PM

श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड अलाइड साइंसेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड अलाइड साइंसेज में बीफार्मा और डीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल देहरादून के रजिस्ट्रार केएस फर्स्वाण, वरिष्ठ सहायक टीना अग्रवाल, संस्थान निदेशक डॉ. पंकज शर्मा और प्राचार्या डॉ. शम्मी चड्ढा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में बीफार्मा और डीफार्मा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और गीत गायन सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विद्यार्थियों के समूह नृत्य के साथ छात्र आशीष कुमार ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक में भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बीफार्मा में सौरभ मौर्या को मिस्टर फ्रेशर और प्रियांशी को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं डीफार्मा में आर्यन सैनी को मिस्टर फ्रेशर और तनु को मिस फ्रेशर चुना गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि केएस फर्स्वाण, संस्थान निदेशक डॉ. पंकज शर्मा और प्राचार्या डॉ. शम्मी चड्ढा ने सम्मानित किया।

संस्थान निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि नए विद्यार्थियों का उत्साह और मनोरंजन के साथ स्वागत किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसी उत्साह को पढ़ाई में भी बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि केएस फर्स्वाण ने फार्मेसी के क्षेत्र में रोजगार की विभिन्न संभावनाओं की जानकारी देते हुए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृति, वंशिका, सार्थक और कीर्ति सैनी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अक्षय कुमार और निशात अंजुम सहित विजय अरोड़ा, सुनीता रानी, मोहम्मद काशिफ, दीपक सैनी, दुष्यंत पुंडीर, अवि सैनी, चंदन सैनी, प्राची जिंदल, गौरव शर्मा, दीपक काम्बोज, अजय कुमार, अमित शर्मा समेत संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies